-
Advertisement
सोलन: NH 5 बंद, लेकिन वसूल रहे टैक्स; अब टोल प्लाजा को बंद करने के आदेश
सोलन। हिमाचल में सोलन से परवाणू के बीच नेशनल हाईवे 5 (NH 5) के कई स्थानों पर टूटने और ट्रैफिक बंद (Traffic Closed) होने के बावजूद सनवारा टोल प्लाजा (Sanwara Toll Plaza) से टोल की वसूली से लोगों को नाराजगी को देखते हुए टोल प्लाजा को अब बंद कर दिया गया है।
सोलन के जिला मजिस्ट्रेट की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि नेशनल हाईवे की मरम्मत का काम जारी है और इसे देखते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग (Alternative Routes) से भेजा जा रहा है। इसके बावजूद स्थानीय ग्राम पंचायतों और कुछ मीडिया समूहों के जरिए यह बात सामने आई कि सनवारा टोल प्लाजा से टोल वसूली जारी है। लोगों के असंतोष को देखते हुए और कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए नेशनल हाईवे की मरम्मत होने तक सनवारा टोल प्लाजा को बंद किया जाता है।
यह भी पढ़े:हिमाचल को 8 हजार करोड़ का राहत पैकेज जारी करे केंद्र: डा. राजेश शर्मा

