-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/04/bilaspur-1-2.jpg)
Himachal का जवान हारा कोरोना से जंग, कोलकाता में गई जान, नहीं आई पार्थिव देह
बिलासपुर। हिमाचल का जवान कोरोना (Corona) से जंग जीतने में असफल हो गया और उसकी मौत हो गई। जवान (Jawan) ने कोलकाता में अंतिम सांस ली। जवान हिमाचल के बिलासपुर जिला (Bilaspur) के ग्राम पंचायत बडगांव गलू के गांव बुखर का रहने वाला था। जवान कर्म चंद (50) पुत्र रतन चंद रक्षा सेवा कोर में तैनात था। उनकी पोस्टिंग असम में थी। बताया जा रहा है कि जवान अभी कुछ समय पहले ही एक माह की छुट्टी काट कर वापस अपनी ड्यूटी पर गया था।
यह भी पढ़ें: साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दुआ करने वालों की लगी लाइन
ड्यूटी (Duty) के दौरान ही कर्म चंद बीते 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए कमांड अस्पताल कोलकाता लाया गया, जहां 27 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। सैनिक का कोविड प्रोटोकॉल के तहत कोलकाता में ही अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया। परिजनों को सैनिक कर्म चंद की मौत की खबर उनके कार्यालय से सूबेदार मेजर टिका राम ने सुबह आठ बजे फोन कर दी। परिजनों ने बताया कि सैनिक कर्म चंद पहले टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती हुए थे। उसके बाद उनका चयन रक्षा सेवा कोर में हुआ था। एक माह की छुट्टी घर पर बिताने के बाद वह 11 मार्च को ही वापस ड्यूटी पर गए थे। उनके घर में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group