-
Advertisement
Himachal : कोरोना पॉजिटिव मां की अर्थी उठते ही बिगड़ी बेटे की तबीयत, 24 घंटें में गई दूसरी जान
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में एक ह्रदय विदारक मामला सामने आया है। यहां मां की मौत के 24 घटें के अंदर ही 32 वर्षीय बेटे की भी मौत हो गई। मौत के बाद मां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive) पाई गई थी। मामला विकास खंड नादौन की गलोड़ खास पंचायत के गुर्याह गांव में सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते इस पंचायत में दो दिन में तीन लोगों की जान जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार गुर्याह गांव की निर्मला देवी की 21 अप्रैल देर रात को करोना के चलते मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: कोरोना की ऊंची छलांग-माउंट एवरेस्ट पर पहुंचा, संक्रमण के आंकड़े बढ़ने की आशंका
22 अप्रैल शाम पांच बजे घर से जैसे ही मां की अर्थी उठी तो अचानक से बेटे सुनील कुमार (32) की तबीयत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस में हमीरपुर लाया गया। यहां से नेरचौक (Nerchowk) रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मां की मृत्यु के बाद लिए गए सैंपल में कोरोना संक्रमण (Corona infection) की पुष्टि हुई थी। बता दें कि गुरुवार को पंचायत के बुधवी गांव की महिला की भी कोरोना के चलते मौत हो गई। उधर, गलोड़ खास पंचायत प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि इस बारे में एसडीएम नादौन से भी बात की है। युवक के शव का अंतिम संस्कार नगर पंचायत नादौन के श्मशानघाट में किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


