-
Advertisement
सिरमौर: क्यारदा गांव में बेटे और बहू ने मां पर बोला ह#मला, लोहे के दराट से वार कर किया घायल
Sirmaur News: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत क्यारदा गांव में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही मां पर लोहे के दराट से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।माजरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्यारदा (डाकघर मिश्रवाला) निवासी 58 वर्षीय मजिदा पत्नी जमील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर के बरामदे में अपनी छोटी बेटी मशरुफा और नाती तनवीर के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान उसका बेटा अकरम, बहू अनिशा और अनिशा का भाई अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी।
मजिदा का सिर फट गया और काफी खून बहने लगा
आरोप है कि अकरम अपने साथ लोहे का दराट लेकर आया था। उसने सीधा अपनी मां के सिर पर दराट से वार कर दिया, जिससे मजिदा का सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। मारपीट के दौरान बहू अनिशा ने छोटे बच्चे तनवीर को भी लात मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।घटना के बाद पीड़िता को उपचार के लिए ले जाया गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। माजरा पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के एसपी निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है ।
एचके पंडित
