-
Advertisement
Relationship Status पर बोली सोनाक्षी- सिंगल हूं पर शादी करना चाहती हूं
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है, सिंगल हूं, पर मैं ये स्वीकार करना काफी फनी है कि मैं हमेशा से ही शादी करना चाहती हूं। ये बात जरूर है, लेकिन फिलहाल ये ऐसी चीज है जिसके लिए मैं इंतजार करने के लिए तैयार हूं। मैं काफी प्राउड हूं कि मैंने अपने करियर को स्थापित किया और जो काम कर रही हूं, उसके लिए काफी खुश हूं। मैं एक ऐसे स्तर पर पहुंच चुकी हूं, जहां राइट पर्सन के इंतजार करने में कोई बुराई नहीं है ।. जब ये (शादी) होगा मैं खुश होउंगी पर उससे पहले भी तब तक मैं खुश हूं। मेंटल हेल्थ से लेकर रिलेशनशिप स्टेट्स(Relationship Status ) तक को लेकर बातचीत के दौरान ने बताया कि इंसान को खुद से लगाव रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: रामायण विवाद: सोनाक्षी सिन्हा से Troller ने पूछा ‘संजीवनी’ कौन लाया था; मिला यह जवाब
जब उनसे पूछा गया की वो बैड डे पर क्या करती हैं तो सोनाक्षी ने इसके जवाब में कहा, ‘मैं ज्यादातर सोने की कोशिश करती हूं ताकि अच्छे मूड में आ सकूं। कई बार ऐसा नहीं हो पाता। आप वो करें जो आप पसंद करती हूं। मेरे लिए पेटिंग है, मैं कैनवेस पर टाइम बिताती हूं, डांस करती हूं। जो आप करना पसंद करते हैं वो करें। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अजय देवगन स्टारर भुज-प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं। वे फिल्म में एक गुजराती महिला का किरदार निभा रही हैं।सुशांत के निधन के बाद सोनाक्षी सिन्हा वह पहली सेलेब थीं, जिन्होंने ट्विटर को अलविदा कहा। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और उनके ट्विटर छोड़ने की खुशी मनाई।
