-
Advertisement
हिमाचल: गैंगरेप आरोपियों को परोसे लजीज पकवान, वायरल हुआ फोटो; एसपी ने बैठाई जांच
मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए सुंदरनगर गैंगरेप (Sundernagar) के गिरफ्तार आरोपियों (Gangrape accused) की आवभगत का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो में इन आरोपियों की उनके परिजनों द्वारा खूब सेवा-पानी की जा रही थी। दरअसल पुलिस गैंगरेप के इन आरोपियों को आज कोर्ट (Court) में पेशी के लिए मंडी लेकर आई हुई थी। पेशी के बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को धूप सेकने के लिए सेरी मंच पर बैठा दिया। यहां उनके परिजन पहले से घर से लजीज पकवान लाकर बैठे हुए थे। सभी आरोपियों को यह लजीज पकवान परोसे गए और इन्हें लेकर आए पुलिस कर्मी मूकदर्शक बनकर बैठे रहे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिक्षा विभाग के क्लर्क की हुई थी हत्या, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दो अरेस्ट
शहर के भीड़ भाड़ भरे इलाके में हो रही यह आवभगत लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। लोगों ने इसके फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जैसे ही यह मामला एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री के ध्यान में आया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में उन्होंने इसमें पुलिस कर्मियों की लापरवाही पाई है। एसपी मंडी (SP Mandi) शालिनी अग्निहोत्री ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एएसपी मंडी को मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तीन दिनों के भीतर मामले की रिपोर्ट पेश करने को कहा हैए जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

