-
Advertisement
ये है दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची, 1 भी नहीं खा पाएंगे पूरी
अक्सर हम जब भी तेज मिर्ची वाला खाना खाते हैं तो हमारी हालात खराब हो जाती है। जबकि, कुछ लोगों को स्पाइसी फूड काफी पसंद होता है और वह दो-तीन मिर्च आराम से खा लेते हैं। हालांकि, एक मिर्ची ऐसी भी है, जिसकी एक बाइट लेने पर ही आपकी हालत खराब हो सकती है। एक बार एक शख्स ने इस तीखी मिर्ची के सिर्फ तीन पीस खाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) बना लिया था।
यह भी पढ़ें- इस मंदिर में मेंढक की होती है पूजा, रोचक है इसके पीछे का कारण
अब आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि आखिर ये मिर्च कितनी तीखी होगी कि आजतक कोई भी इंसान तीन पीस से ज्यादा ये मिर्ची नहीं खा पाया। भारत में जो मोटी मिर्च आती है, वो काफी कम तीखी होती है। आज हम आपको दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची के बारे में बताएंगे। इस मिर्ची का नाम कैरोलिना मिर्च है और इसे आम मिर्चियों से 440 गुना ज्यादा तीखा माना जाता है। यह मिर्ची एक तरह से चाइनीज प्लांट पर उगती है। दिखने में यह मिर्च लाल रंग की होती है और काफी मोटी होती है।
माना जाता है कि इस मिर्ची का एक छोटा सा टुकड़ा भी हालात खराब कर सकता है। इस मिर्ची में Capsaicin की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण आपको जलन या मिर्च के तीखेपन का अहसास होता है। जानकारी के अनुसार, मिर्ची में एक केमिकल होता है, जिसे कहते हैं Capsaicin। जब ये Capsaicin इंसान के टिश्यू के संपर्क में आता है तो इससे बर्निंग सेंसेशन शुरू हो जाती है और जलन लगने लगती है।
बता दें कि साल 2013 में एक शख्स ने 10 सेकेंड से कम वक्त में ये तीन मिर्च खाई थी, जिसके बाद उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया था। साल 2017 में भी इस मिर्च को सबसे तीखी मिर्च माना गया है। इस मिर्च में हीट लेवल 1,641,183 माना गया है, जो काफी ज्यादा है।
