-
Advertisement
Dharamshala पहुंचे श्री श्री रवि शंकर, धूमल ने की मुलाकात-कई मुद्दों पर हुई चर्चा
धर्मशाला। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला के प्रवास के बाद आध्यात्मिक गुरु श्री रविशंकर (Spiritual Guru Sri Sri Ravi Shankar) जी धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला (Dharamshala) के साथ लगते योल के एक रिसॉर्ट में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी व वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) की मुलाकात हुई। धूमल ने श्री श्री रविशंकर जी का हिमाचल आने पर टोपी पहनाकर स्वागत किया। श्री श्री रविशंकर जी ने भी शॉल व प्रसाद भेंट कर पूर्व सीएम को सम्मानित किया। श्री श्री रविशंकर जी चामुंडा मंदिर के निकट एक आश्रम का निर्माण भी करवा रहें। निर्माणस्थल का निरीक्षण भी आज उन्होंने किया।
यह भी पढ़ें: Kangra: जिया के रोहित एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन के प्रदेश अध्यक्ष बने

पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व श्री श्री रविशंकर जी के बीच कुछ देर के लिए एकांत में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व सीएम धूमल ने अयोध्या मसले को सुलझाने में ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए श्री श्री रविशंकर जी का धन्यवाद व्यक्त किया। धूमल ने श्री श्री रविशंकर जी से निवेदन किया कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए अपना आध्यात्मिक मार्गदर्शन योगदान देते रहें। गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों से श्री श्री रविशंकर जी हिमाचल (Himachal) के दौरे पर हैं और 2-3 दिन कुल्लू में बिताने के बाद कल रात ही वह धर्मशाला पहुंचे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

