-
Advertisement
हिमाचल का जवान पंचतत्व में विलीन, शराब तस्करों ने बुरी तरह कुचला था
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला के जवान का गुरुवार को पूरे सैन्य सम्मान (State Honors)के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसएसबी जवान (SSB Jawan) देवराज की मौत भारत नेपाल बार्डर पर ड्यूटी के दौरान शराब तस्करों द्वारा बुरी तरह गाड़ी से कुचलने से हुई थी। जवान को आज उनके पैतृक गांव में सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जवान की चिता को उसकी छठी कक्षा में पढ़ रही बेटी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हर आंख नम हो गई। जवान के अंतिम संस्कार (Cremated) में सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जवान देवराज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव सियुंडा के शमशानघाट पर किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और देवराज भाई अमर रहे के नारे लगाए।
यह भी पढ़ें:शिमला में मैहली बाइपास पर सड़क पर पलटा सेब से लदा ट्राला
बता दें कि भारत-नेपाल बार्डर (Indo-Nepal Border) पर शराब तस्करों ने एसएसबी जवान को बीते सोमवार की रात को अपनी गाड़ी से बुरी तरह से कुचल दिया था। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा भारत-नेपाल सीमा से पांच सौ मीटर पहले बिहार के मधुबनी जिला के खुटौना गांव की जोगिया बस्ती के पास हुआ था। इस हादसे में एसएसबी जवान देवराज सहित दो लोग घायल हुए थे। घायल देवराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देवराज जिला चंबा के थाना किहार के तहत थासियुंडा गांव के रहने वाले थे। वह 18वीं वाहिनी के अंतर्गत अर्राहा बीओपी ;बार्डर आउट पोस्टद्ध में हेड कांस्टेबल के पद पर इसी वर्ष जून में तैनात किए गए थे। देवराज की तीन बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है।

इससे पूर्व आज सुबह देवराज की पार्थिव देह उपमंडल मुख्यालय सलूणी (Salooni) पहुंचा, जहां पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव थायियुंडा ले जाया गया। पति की देह को देखकर उनकी पत्नी बेहोश हो गई। माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि देवराज अभी करीब डेढ माह पहले ही छुट्टी काट कर ड्यूटी पर लौटा था। जवान की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उसके बूढ़े पिता जगदीश शर्मा के कंधों पर आ गई है। बता दें कि जवान का एक भाई पहले ही खो चुका है। कई साल पहले उसका छोटा भाई अचानक लापता हो गया था, जिसका कभी कोई सुराग नहीं लगा। जवान के पिता जगदीश शर्मा अपने दोनों बेटों के खोने से बुरी तरह से टूट गए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



