-
Advertisement
डॉ. राजेश शर्मा बोले: जनता ने धनबल और अहंकार को दिया करारा जवाब
धर्मशाला। हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस की इस जीत पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि जनता ने बीजेपी के धनबल और अहंकार को हिमाचल में करारा जवाब दिया है। बीजेपी ने पैसे, शराब और धमकाने के सहारे उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। डॉ. राजेश ने कहा कि हिमाचल में जयराम सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। इसका सर्टिफिकेट जनता ने चारों सीटों पर जनादेश के माध्यम से दे दिया है। चार साल के कार्यकाल में जयराम सरकार पूरी तरह फेल हो गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: कुल्लू पहुंची प्रतिभा सिंह, संसद में ये मुद्दे उठाने की कही बात
महंगाई और अफसरशाही पर सरकार की कोई लगाम नहीं रही। सरकार के मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल डीजल के रेट 100 रुपये को पार कर गए हैं। घरेलू सिलेंडर 1000 रुपये से ज्यादा दाम में मिल रहा है। दुकानों पर ज्यादा रेट वसूले जा रहे, लेकिन इस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। हिमाचल उपचुनाव के जनादेश की 2022 के लिए बीजेपी को जनता की ललकार है। कांग्रेस सिद्धांतों की पार्टी है। जनता की हर परेशानी को कांग्रेस चार साल तक सड़कों पर लाई है। सरकार से डटकर मुकाबला किया है। कांग्रेस जनता के हक में आंदोलन की रफ्तार और तेज करेगी। डॉ. राजेश ने कहा कि हाईकमान और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
