हिमाचल में गर्मी से राहतः कांगड़ा में तेज बारिश के साथ तूफान, शिमला में बादल

बागवानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी

हिमाचल में गर्मी से राहतः कांगड़ा में तेज बारिश के साथ तूफान, शिमला में बादल

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार को सुबह से कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और हवाएं भी चल रही है। जिला कांगड़ा की बात करें तो यहां पर मौसम ने करवट ली है और कई इलाकों में गरज के साथ पड़ी बारिश की बौछारों ने गर्मी से राहत दिलवाई है। मंगलवार सुबह नूरपूर, फतेहपुर ,खटियाड़ और आसपास के इलाकों में तेज हवा और बारिश हुई। जिससे लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से राहत की सांस ली। सुबह-सुबह बदले मौसम के मिजाज से यहां शाम जैसा मंज़र नज़र आया। कई ईलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़े।


यह भी पढ़ें- शिमला में पानी के असमान वितरण मामले की हिमाचल हाईकोर्ट में 9 मई को होगी सुनवाई

हालांकि लंबे अरसे से बारिश की मांग कर रहे बागवानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। लेकिन कुछ ऐसे किसानों का नुकसान भी हुआ है जिनकी गेहूं की फसल अभी खेतों में है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अप्रैल-मई में बेहद गर्मी हो रही थी। लेकिन ताजा बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। शिमला और मंडी में बादल छाए हुए हैं। चंबा में बारिश के साथ तूफान आया है।

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को लाहौल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। पांच मई तक बारिश और आंधी चलेगी। चार मई को लाहौल स्पीति व किन्नौर को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | himachal | Himachal News | latest news | Himachal Weather | kangra rain
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है