-
Advertisement
कक्षा में शोर मचाया तो टीचर ने कर दी बेरहमी से पिटाई, पुलिस के पास पहुंचा मामला
Himachal News: सिरमौर जिला के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोया में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र कसूर इतना था कि वह कक्षा में शोर मचा रहा था। अंबोया स्कूल में कक्षा 9वीं के छात्र निखिल (13) पुत्र तारा चंद, निवासी वार्ड नंबर 2 अंबोया को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया। छात्र के बाजू और टांग पर चोट के गहरे निशान देखे गए हैं।
थाना पुरुवाला में शिकायत दर्ज कराई
निखिल ने घर जाकर जब परिजनों को बताया तो पिता तारा चंद ने थाना पुरुवाला में शिकायत दर्ज कराई। शिक्षक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में स्कूल में ड्यूटी ज्वाइन की थी। स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि बच्चे के पिता द्वारा शिकायत के बाद उनके संज्ञान में यह मामला आया है। वह किसी आवश्यक बैठक के कारण फिलहाल स्कूल में उपस्थित नहीं है। स्कूल प्रबंधन ने छात्र और उसके पिता को बुधवार को बुलाया है, ताकि मामले की जांच की जा सके।
स्थानीय लोगों में रोष
पिता तारा चंद ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर रोष है।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
