-
Advertisement
Students | Him Bus Pass | HRTC |
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाली निशुल्क बस यात्रा की सुविधा अब पहले जैसी पूरी तरह मुफ्त नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार ने नई व्यवस्था लागू करते हुए तय किया है कि एक अप्रैल से विद्यार्थियों को बसों में सफर करने के लिए हिम बस पास बनवाना अनिवार्य होगा। यह पास बनवाने के लिए विद्यार्थियों को 236 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। अब तक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के बसों में यात्रा कर सकते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत पहले पास बनवाना जरूरी होगा। पास बनवाने के बाद ही विद्यार्थियों को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। ऐसे में नई व्यवस्था का असर लाखों विद्यार्थियों पर पड़ेगा। निशुल्क बस सेवा के लिए अब शुल्क देकर पास बनवाने की अनिवार्यता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है। कई परिवार ऐसे हैं जिनके एक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए पास बनवाने का खर्च बढ़ जाएगा।

