-
Advertisement
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्री बालाजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्री बालाजी अस्पताल और कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रैली , स्वास्थ्य शिविर, बेबी शो और पोस्टर मेकिंग और हेल्थ टॉक के माध्यम से जनता को बेहतर जीवन शैली के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने कला के माध्यम से पोस्टर बना कर आधुनिक चुनौतियों को दर्शाया।
नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्री बालाजी अस्पताल से तहसील चौक तक रैली निकाली । रैली को कॉलेज की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा, वाइस प्रिंसिपल ज्योति भारद्वाज ने स्टाफ के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों वे स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

धर्मशाला में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडक्रॉस मेले में बेबी शो का आयोजन किया, जिसमें स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही माताओं को शिशु स्वास्थ्य और सही पोषण के प्रति प्रोत्साहित किया। आयोजन के समापन पर कॉलेज के छात्रों और बेबी को विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी आयोजन का संकल्प दोहराया।
राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

