-
Advertisement
पिता नहीं चाहते थे बेटी करे UPSC की तैयारी, कड़ी मेहनत कर यूं IAS बनीं सोनल
हमारे देश में यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा को सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार हर संभव प्रयास करते हैं। आमतौर पर इस परीक्षा में बैठने वाले हर उम्मीदवार को प्लान बी तैयार करने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको ऐसी एक आईएएस ऑफिसर के बारे में बताएंगे, जिनके पिता ने उन्हें प्लान भी तैयार रखने को कहा था।
ये भी पढ़ें-2 साल तक खुद को कमरे में रखा बंद, UPSC में हासिल किया 29 वां रैंक
हम बात कर रहे हैं पानीपत की रहने वाली आईएएस सोनल गोयल (IAS Sonal Goel) की। सोनल गोयल को उनके पिता ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान प्लान बी तैयार रखने के लिए कहा था। हालांकि, उन्हें दूसरे प्लान की जरूरत नहीं थी। दरअसल, वे ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल करके सफल हो गई थीं।
बता दें कि सोनल गोयल (Sonal Goel) का जन्म पानीपत, हरियाणा में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया और दिल्ली से सीएस की डिग्री हासिल की। सोनल बताती हैं कि उन्होंने एक मैग्जीन में सिविल सर्वेंट पर लिखे लेख को पढ़कर आईएएस अधिकारी बनने का फैसला किया। जबकि, इससे पहले उन्हें सिविल सर्विस सेवा परीक्षा के बारे में पता ही नहीं था।
पिता की नहीं थी मर्जी
सोनल गोयल बताती हैं कि सीएस की पढ़ाई के दौरान जब उन्होंने अपने परिवार को आईएएस अधिकारी बनने के बारे में बताया तो उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे यूपीएससी की तैयारी करे। उन्होंने कहा कि उनके पिता जानते थे कि यूपीएससी की परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा देनी है तो उन्हें प्लान बी भी तैयार करना चाहिए।
किया ये फैसला
सोनल बताती हैं कि यूपीएससी की परीक्षा देने का फैसला लेने के दौरान उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी कोर्स करना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने एक फर्म में कंपनी सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया। उन्होंने अपनी नौकरी और एलएलबी की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। हालांकि, साल 2006 पहली प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने दूसरी बार परीक्षा दी और पूरे भारत में 13वां रैंक हासिल किया और आईएएस बनने में सफल रहीं।

