- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का प्रदेश भर में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है और उनके पोस्टर लगाए गए हैं। सुक्खू के स्वागत समारोह के लिए पार्टी मुख्यालय (Party Headquarters) में लगे पोस्टरों से वीरभद्र सिंह की फोटो गायब दिखी। इन पोस्टरों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका वाडा, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) व मुकेश अग्निहोत्री सहित सुक्खू की फोटो थी। यह पोस्टर खासी चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा जो पोस्टर बनाए गए हैं, उसमें वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की फोटो भी लगाई गई है। इसको लेकर पूछे सवाल के जवाब में सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह लोगों के दिल में समाए है। पोस्टर जीवंत आदमियों के लगते हैं। वीरभद्र सिंह के अक्स के रूप में उनके बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह हमारे साथ मंच पर बैठे हुए हैं।
सुक्खू ने कहा कि हर चीज को राजनीतिक तरीके से जोड़ने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी एकजुटता से आगे बढ़ रही है। ग्रुप पॉलिटिक्स (Group Politics) का समय अब खत्म हो गया है। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरभद्र सिंह के विरोधी माने जाते थे और अध्यक्ष रहते हुए भी सुखविंदर सिंह सुक्खू और वीरभद्र सिंह एक दूसरे पर बयान बाजी करने से गुरेज नहीं करते थे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) और उन्हें अध्यक्ष बनने के लिए कहा थाए लेकिन आलाकमान ने यह साफ कर दिया था कि जो प्रदेश में अध्यक्ष की कमान संभालेगा वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। ऐसे में प्रतिभा सिंह जोकि सांसद हैं और वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं तो उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस मिलकर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
- Advertisement -