-
Advertisement
Sukhu Government | Big Blunder | Hungama |
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले PWD के मुखिया ENC नरेंद्र पाल सिंह को सरकार ने छह महीने की एक्सटेंशन दी है। आज रिटायर होने वाले एनपी सिंह अब 31 अक्टूबर 2026 तक इसी पद पर बने रहेंगे। हैरानी इस बात की है कि सुक्खू सरकार ने 7 अप्रैल 2026 को ही सरकारी अधिकारी व कर्मचारी को सेवा विस्तार और पुनः नियुक्ति नहीं देने का फैसला लिया था। तब मुख्य सचिव Sanjay गुप्ता ने मोस्ट अर्जेंट ऑर्डर जारी करके सभी विभागाध्यक्षों को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने को कहा था। मगर सरकार ने अपने ही ऑर्डर का 23 दिन बाद खुद वॉयलेशन किया। ENC को सेवा विस्तार देने के बाद सरकार के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं, क्योंकि इस तरह एक्सटेंशन और री-एम्प्लॉयमेंट देने से विभाग का प्रमोशन चैनल प्रभावित होता है। इससे पात्र अधिकारी-कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो जाते हैं। बता दें कि, चीफ सेक्रेटरी ने बीते 7 अप्रैल को जब एक्सटेंशन और री-एम्प्लॉयमेंट नहीं देने के आदेश जारी किए थे, तो ‘मोस्ट अर्जेंट’ बताते हुए सभी विभागीय सचिवों को इन आदेशों का पालन करने को कहा गया था। मगर E-N-C नरेंद्र पाल को चीफ सेक्रेटरी ने खुद ही एक्सटेंशन के आदेश जारी कर दिए।

