-
Advertisement
Sukhu Govt | Fourlane Affected | NHAI
हिमाचल प्रदेश में NHAI फोरलेन का कार्य जहां जोरों से चल रहा है वहीं इस कार्य के चलते कई लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ रहा है। फोरलेन को लेकर हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी मोर्चा खोला है ओर प्रदेश भर में मुहिम शुरू की है और इस मुहीम के साथ फोरलेन प्रभावित जुड़ने लगे है। शुक्रवार को सोलन के जाबली के फोरलेन निर्माण के चलते बेघर हुए लोग मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिलने सचिवालय पहुचे ओर भावुक हो कर अपनी पीड़ा बताई, साथ ही नेशनल हाइवे द्वारा कोई सुनवाई न करने और पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने के आरोप लगाए।

