-
Advertisement
Sukhu Govt | Himachal | Congress Meeting
कांग्रेस पार्टी इन दिनों अनुशासनहीनता की गंभीर समस्या से जूझ रही है। पूर्व विधायक और सीपीएस रहे नीरज भारती लगातार बगावती सुर अपनाए हुए हैं। वे न सिर्फ अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री पर तीखे हमले कर रहे हैं, बल्कि अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी लगातार निशाना बना रहे हैं। इस खुले विद्रोह को देखते हुए हिमाचल कांग्रेस ने सख्त रुख अपना लिया है। पार्टी की अनुशासन समिति के प्रमुख कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक आशीष बुटेल, अनुराधा राणा और हरदीप सिंह बावा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

