-
Advertisement
Sukhu Govt | Warning | HRTC
अपनी लंबित मांगों की अनदेखी से नाराज एचआरटीसी कर्मचारियों ने हमीरपुर बस स्टैंड पर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संघ की तरफ से यहां एक विशाल गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में एचआरटीसी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की और कर्मचारियों की आवाज को बुलंद किया। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की सबसे बड़ी नाराजगी इस बात को लेकर है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही भत्तों और अन्य वित्तीय देयों का भुगतान भी लंबे समय से लटका हुआ है। संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो 24 जून की रात 12 बजे के बाद से पूरे प्रदेश में एचआरटीसी बस सेवाएं ठप कर दी जाएंगी

