-
Advertisement
धूप खिली तो चांदी की तरह चमकी पहाड़ों की रानी, देखें तस्वीरें
Weather in Himachal: मौसम के बिगड़े तेवर आज शांत हो गए हैं और दो दिन की बर्फबारी के बीद आज धूप खिली है। राजधानी शिमला में आज सुबह मौसम साफ हुआ और सूर्यदेव ने दर्शन दिए।
यह भी पढ़ें- सबसे बड़ी इंसानी गलती! दुनिया का सबसे ऊंचा ग्लेशियर गायब

सूर्य की किरणें पड़ते ही पहाड़ों की राजधानी शिमला चांदी सी चमक उठी। चारों तरफ शांत माहौल में में एक अनोखा नजारा दिखा। राजधानी के धरों से बर्फ की सफेट चादर ओढ़ रखी हैऔर पेड़ बर्फ से लदे हुए हैं।

अर्से बाद शिमला में इतनी बर्फबारी लोगों के देखने को मिली है। हालांकि देर शाम बर्फबरी का दौर थम गया था और आसमान बिल्कुल साफ था। रिज पर कड़ाके की ठंड के बीच में पर्यटक नाचते गाते हुए बर्फ के नजरों का आनंद ले रहे थे।

भारी बर्फबारी के बाद शनिवार को जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। शनिवार सुबह 9:00 बजे तक भी शहर में यातायात पूरी तरह से बंद है। सड़कों पर से बर्फ हटाने का काम लगातार चला हुआ है

हालांकि आज शिमला जिला प्रशासन की ओर से सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित किया हैं। नालागढ़ से शिमला की तरफ आने वाली सभी बसों को एहतियात के तौर पर टूटू से करीब आठ किलोमीटर पीछे ही रोक दिया गया है। सड़कों पर बर्फ जमी होने के कारण गाड़ियां फिसल रही हैं। इसी तरह कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर व निचले हिमाचल को जाने वाली सभी बसों की आवाजाही बंद है।

मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। लेकिन, इस दौरान कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि शनिवार से निचले क्षेत्रों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। जबकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर ही बर्फबारी होने की आशंका है। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

