-
Advertisement
Una: बच्चे की चाहत में तांत्रिक के पास पहुंची महिला से लाखों की ठगी, एक आरोपी Arrest
ऊना। बच्चे की चाहत में एक महिला ने अंधविश्वास के चलते एक तांत्रिक बाबा (Tantric BaBa) पर लाखों रुपए लूटा दिए। इसके लिए महिला को अपने गहने तक बेचने पड़े। बाबा महिला से बच्चे के नाम पर 9.20 लाख रुपए ठग चुका है। जब बाबा का लालच दिन प्रतिदिन बढ़ता गया और जब महिला ने और पैसा देने से मना कर दिया तो बाबा ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। बाबा ने महिला को उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी (Threat to kill) दी। इसी के चलते महिला ने इसकी शिकायत (Complaint) पुलिस को सौंपी है, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में ऊना (Una) जिला के भटोली गांव की विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद महिला का गर्भपात हो गया, जिसके चलते वह परेशान रहने लगी। इसी दौरान वह अपने पति संग मायके की एक महिला के साथ पंजाब के कस्बा नंगल के आरोपी तांत्रिक मदन गोपाल उर्फ मद्दी बाबा के पास पहुंची।
यह भी पढ़ें: तांत्रिक के कहने पर कलयुगी बाप ने किया घिनौना काम, अपने पांच बच्चों को उतारा मौत के घाट

बाबा इनसे नियमित तौर पर कुछ न कुछ डिमांड करने लगा। इसी बीच महिला ने बेटे को जन्म भी दिया, जिसका फायदा उठाकर बाबा की डिमांड ओर बढ़नी शुरू हो गई। महिला ने बाबा के कहने पर उसे चार पंखे और 51 सौ रुपए दिए, लेकिन बाबा की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली गई। जब तक विवाहिता बाबा की डिमांड (Demand) पूरा करती रही, तब तक तो ठीक था। महिला ने बताया कि अब डिमांड पूरी ना होने पर बाबा उसके पति और बेटे को मारने की धमकी दे रहा है। महिला के अनुसार वह आरोपी बाबा के अकाउंट में लाखों रुपए की ट्रांजेक्शन कर चुकी है। बाबा की मांगों को पूरा करने के चक्कर में अपने गहने तक बेच डाले और करीब 9.20 लाख रुपए बाबा को ट्रांसफर कर चुकी है। महिला का आरोप है कि एक स्वर्णकार भी बाबा के साथ मिला हुआ है। पुलिस ने स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा की तलाश जारी है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


