-
Advertisement
Cabinet Breaking: हिमाचल में मंदिर खोलने को लेकर बड़ा फैसला- जानिए कब खुलेंगे
शिमला। कैबिनेट की बैठक यहां सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की बैठक ((Cabinet Meeting) में मंदिर खोलने को लेकर फैसला लिया गया है। एसओपी (SOP) जारी कर 10 सितंबर से मंदिर खोले जाएंगे। मंदिर खोलने से पहले एसओपी की मापदंडों को सुनिश्चितता जरूरी होगी। बता दें कि 23 मार्च के बाद से मंदिर बंद हैं। लॉकडाउन के बाद अनलॉक चार भी शुरू हो गया है, लेकिन हिमाचल में मंदिरों (Temple) को नहीं खोला नहीं गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऐसा किया गया है। अब मंदिरों को खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Dharamshala नगर निगम वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पर क्यों लगी रोक-जानिए.
मंदिर खोलने के लिए नियम, शर्तें व गाइडलाइन क्या होगी यह एसओपी जारी होने के बाद ही पता चलेगी। मंदिर हिमाचल (Himachal) के लोगों के लिए ही खोले जाएंगे या बाहरी राज्यों से लोग भी आ सकेंगे इसके बारे में भी स्थिति एसओपी जारी होने पर स्पष्ट होगी। बैठक में 15 सितंबर तक राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए पंजीकरण जारी रखने का निर्णय लिया। क्वारंटाइन समय को 14 दिन से घटाकर 10 दिन करने का निर्णय लिया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel..

