-
Advertisement
Himachal में ठंड का आगाज, मनाली और भरमौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात
शिमला। हिमाचल में मौसम बदलने के साथ ठंडक का आगाज होने लगा है। शनिवार को प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली (Manali) और जनजातीय क्षेत्र भरमौर (Bharmaur) की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात (Snowfall) हुआ। जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदले मिजाज से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। चोटियों पर हुए हल्के हिमपात से मनाली और चंबा (Chamba) जिला में मौसम ठंडा होने लगा है। इसे सर्दियों का आगाज भी माना जा रहा है। बता दें कि अक्तूबर में बारिश (Rain) होने पर मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का क्रम शुरू हो जाता है।
यह भी पढ़ें: देवेंद्र कुमार शर्मा ने #Himachal विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली
मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, व्यास कुंड, दशौहर, भुगू झील, हामटा पास और शिरघन तुंग पर हल्का हिमपात हुआ। घाटीवासियों का कहना है कि ऊंची चोटियों पर हिमपात से अब सर्दी का आगाज हो गया है। चोटियों (higher peak) पर हुए हिमपात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों मणिमहेश, चौबिया, कुगति, काली छौ में शनिवार दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में दो अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने 30 सितंबर को मानसून के प्रदेश के विदा होने की संभावना जताई है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

