-
Advertisement
हिमाचल: पत्थर जैसा कठोर अंजान पक्षी का मिला अंडा, गिरने पर भी नहीं टूट रहा
Last Updated on July 23, 2022 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में एक व्यक्ति को किसी अंजान पक्षी के अंडे मिले हैं। अंडे पत्थर की तरह कठोर है। गोहर (Gohar) उपमंडल की ग्राम पंचायत चैल चौक के सलोई गांव निवासी महेंद्र कुमार को पेड़ से घास काटते समय पेड़ पर यह अंडे मिले हैं। पहले तो महेंद्र सिंह ने इसे आम पक्षी का अंडा समझा लेकिन जब अंडे को पेड़ से गिराया तो यह टूटा तक नही। यह देखकर महेंद्र कुमार चकित रह गए और सारी घटना अपने घर व ग्रामीणों को बताई। महेंद्र कुमार ने बताया कि वे परेशान है कि यह अंडा (Egg) आखिर किस पक्षी का है और यहां कैसे आया। ऐसा क्षेत्र में पहली बार हुआ है कि अंडा पत्थर के जैसे कठोर बन चुका है और पांच फीट ऊपर से गिराने पर भी टूट नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें:केंद्र सरकार ने सुलझाई शिमला में पानी की समस्या, 492 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना स्वीकृत
महेंद्र कुमार ने बताया कि वह 3 दिन पहले भी पशुओं को सहतुत का घास काटने पेड़ पर चढ़ा था और उसे पेड़ों की टहनियों के बीचोबीच एक सफेद रंग का अंडा दिखाई दिया। महेंद्र ने बताया कि इस अंडे का किसी पक्षी का समझकर वह पेड से नीचे उतर गया। वहीं जब सुबह फिर से वह उसी पेड़ से घास काटने गया तो इस बार उसने अंडे को अपने हाथ में लिया। अंडे को हाथ में लेते ही वह चकित रह गया, क्योंकि इस अंडे का वजन आम अंडों की मार्फत ज्यादा था। जिसे देखकर वह हैरान रह गया और अंडे को डर के मारे अपने हाथों से नीचे गिरा दिया। हैरानी की बात तो तब हुई जब अंडा खेत मे गिरा तो वह टूटा तक नही। इस अंडे का आकार मुर्गी के अंडे जितना हैए मगर वह आम अंडे से थोड़ा छोटा मगर बजन में 86 ग्राम वजनी है।
क्या कहते हैं वेटरनरी विभाग के अधिकारी
बाद में इसकी सूचना महेंद्र कुमार ने वेटरनरी विभाग गोहर (Veterinary Department Gohar) को दी और अंडे को लेकर स्वयं उपमंडलीय पशु चिकित्सालय गोहर पहुंचे। गोहर मे तैनात डॉ नंद किशोर ने गहनता से अंडे की जांच कर बताया कि यह अंडा किसी भी बड़े पक्षी का हो सकता है। उनके संज्ञान में ऐसा पहला मामला आया है जिसे देखकर वे भी हैरान है। अंडे को जब तेज रोशनी में जब जांचा गया तो उसमें से रोशनी क्रॉस होने से पाया गया है कि यह अंडा किसी पक्षी का है। इसकी सही जांच के लिए अंडे को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (Wild Life Century) को भेजा गया है। जांच के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल यह अंडा किसी सामान्य पक्षी का नही लगता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…