-
Advertisement
ममता की तड़प: बेजान तस्वीर में मां को ढूंढता रहा मासूम बछड़ा, वायरल वीडियो ने रुलाया
Viral Video: संतान चाहे इंसान की हो या किसी बेजुबान जानवर की, भटक जाने या भूखे होने पर उसकी निगाहें सिर्फ अपनी मां को तलाशती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए और आंखें नम हो जाएं। इंसानों से लेकर जानवरों तक, ममता का भाव और मां की कमी कितनी गहरी होती है—यह वीडियो इसी की एक बेहद भावुक मिसाल पेश करता है।
बच्चा किसी का भी हो जब भटक जाता है तो सिर्फ़ और सिर्फ़ मां की तलाश रहती है
इसीलिए कहते हैं मां का स्थान कोई नहीं ले सकता pic.twitter.com/D2EPQEv31y
— SanjuGoyal01 (@SanjuGoyel) September 4, 2026
पोस्टर को ही समझ बैठा अपनी असली मां
@SanjuGoyel के एक्वास हैडल से शेयर की गई वायरल क्लिप में सड़क पर चलते एक डेयरी के मिल्क ट्रक के पीछे एक छोटा भूरा-सफेद बछड़ा दौड़ता हुआ नज़र आ रहा है। ट्रक के पिछले हिस्से पर एक बड़ी सफेद गाय का विज्ञापन छपा है, जिसमें गाय के थन साफ दिखाई दे रहे हैं। मासूम बछड़ा उस बेजान तस्वीर को अपनी असली मां समझ बैठता है।जैसे-जैसे ट्रक आगे बढ़ता है, बछड़ा अपनी भूख मिटाने के लिए अपने पिछले पैरों पर खड़ा होकर बार-बार छलांग लगाता है और पोस्टर में छपी गाय के थनों तक पहुंचने की बेचैन कोशिश करता है। बेजान तस्वीर से दूध पीने की उसकी यह निष्पाप और अनवरत कोशिश किसी को भी झकझोर कर रख देने वाली है।
मां का प्यार कितना अनमोल
महज़ कुछ सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।एक यूजर ने लिखा: “मां तो आखिरकार मां होती है, उसका स्थान इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता।एक अन्य ने कमेंट किया मां की तलाश में भटकता यह छोटा बछड़ा हमें याद दिलाता है कि मां का प्यार कितना अनमोल है।”
पंकज शर्मा
