-
Advertisement
हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज , इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
शिमला। हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai ram Thakur) की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) की डेट में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक कल होगी। इससे पहले कैबिनेट की यह बैठक 23 जून को तय की गई थी। होटल पीटरहॉफ में बीजेपी के तीन दिनों तक चले मंथन के बाद हो रही यह बैठक कई मायनो में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 22 जून यानी कल पीटरहॉफ (Peterhof)दोपहर तीन बजे होगी।
यह भी पढ़ें: Himachal: जयराम कैबिनेट बैठक की तय हो गई डेट, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
बता दें कि हिमाचल कैबिनेट (Himachal Cabinet) की बैठक में विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और कई कई महतवपूर्ण फैसलों पर मुहर लगेगी। आने वाले उप चुनावों (by-elections) को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि बीजेपी ने उप चुनावों के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी है, लेकिन चुनावों में किस प्रकार की दिक्कतें हो सकती है इसको लेकर कैबिनेट में चर्चा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा प्रदेश में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर (Temple) खोलने पर भी चर्चा होगी। हालांकि शादी व अन्य समारोहों में 20 लोगों की शर्त नहीं हटेगी। खुद सीएम जयराम ठाकुर द्वारा इस बात के संकेत दिए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

