-
Advertisement
BJP आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, चार बनाए सह-संयोजक
शिमला। बीजेपी (BJP) आईटी विभाग की प्रदेश टीम का विस्तार किया गया है। बीजेपी आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur), प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के उपरांत आईटी विभाग (IT Department) की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें सुशील राठौर (महासू), राजकुमार (मंडी), मनोज रतन (कांगड़ा) तथा अनिल डडवाल (ऊना) को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: Vikramaditya Singh के विस क्षेत्र की ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित, 132 को सौंपी जिम्मेदारी
इसी प्रकार अरुण शर्मा (शिमला ग्रामीण), राजीव सोंधी (जोगिंद्रनगर), विशाल उपमन्यु (भटियात), अमन राणा (नगरोटा), विजया ठाकुर (धर्मशाला), अनिल शर्मा (ठियोग), जगजीत सिंह, सुदीप महाजन एवं गीतांजलि (शिमला), प्रकाश ठाकुर (पच्छाद), विरेंद्र चौधरी (दून), विक्रम मट्टू (सोलन), विकास सेठ (कसौली), महेंद्र (हमीरपुर), राजीव आर्य (धर्मपुर), राहुल शर्मा (हरोली), निशांत शर्मा (नादौन), कनिष्का चोपड़ा (हमीरपुर), शेलेंद्र सिंह राणा (गगरेट), विशाल शर्मा (घुमारवीं), पुष्पेन्द्र ठाकुर (मनाली) तथा हेमलता शर्मा (मंडी) को सदस्य (Member) नियुक्त किया गया है।
चेतन बरागटा ने बताया कि सतवीर राणा (ज्वालामुखी), अजय कुमार (बड़सर), श्याम सुंदर (देहरा) तथा विनय राणा (सरकाघाट) को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला व मंडलों के संयोजकों की नियुक्ति भी शीघ्र ही कर दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

