-
Advertisement
#Corona _ Update: हिमाचल में कुल आंकड़ा 7441, एक्टिव केस 2106- अब तक 5240 ठीक
Last Updated on September 7, 2020 by Vishal Rana
शिमला। पिछले 36 घंटे में हिमाचल में रिकॉर्ड कोरोना (Corona) मामले दर्ज किए गए हैं। 423 मामले सामने आए हैं। इसमें कुल्लू में 68, कांगड़ा जिला में 65, बिलासपुर में 31, चंबा में 52, हमीरपुर में 20, मंडी में 40, शिमला में 41, सिरमौर में 22, सोलन में 57 व ऊना में 27 मामले सामने आए हैं। वहीं, 293 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सिरमौर में 105, ऊना में 36, सोलन में 58, कांगड़ा में 28, हमीरपुर में 19, बिलासपुर में 14, चंबा व कुल्लू में 9-9, शिमला में 15 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल (Himachal) में कुल आंकड़ा 7441 पहुंच गया है। अभी 2106 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 5240 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं मृत्यु का आंकड़ा 53 है। हिमाचल में रिकवरी रेट 70 फीसदी के करीब पहुंच गया है। कोरोना डेथ रेट 0.71 फीसदी के करीब है।
पिछले कल नौ बजे तक हिमाचल में रिकाॅर्ड 397 कोरोना मामले सामने आए थे और 197 कोरोना पाॅजिटिव ठीक हुए थे। पिछले कल रात नौ बजे के बुलेटिन के बाद अब तक 26 नए मामले आए हैं और 96 ठीक हुए हैं। 26 मामले कांगड़ा, शिमला व ऊना से आए हैं। इसमें ऊना में 11, शिमला में 10 व कांगड़ा में पांच मामले आए हैं। सिरमौर के 57, ऊना के 25 व कांगड़ा के 14 कोरोना पाॅजिटिव ठीक हुए हैं।
किस जिले में कितने कुल मामले और कितने एक्टिव केस
सोलन जिला में इस वक्त सबसे अधिक 1696 कुल मामले हैं। अभी 408 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा में 1096 कुल आंकड़ा और 372 एक्टिव केस हैं। सिरमौर में कुल आंकड़ा 1046 पहुंच गया है। अभी 276 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर में कुल आंकड़ा 660 है और 167 एक्टिव केस हैं। ऊना में 608 कुल आंकड़ा व 202 एक्टिव मामले हैं। चंबा में 536 कुल आंकड़ा व 157 एक्टिव केस हैं। मंडी में कुल आंकड़ा 487 है व 97 ही एक्टिव केस हैं। शिमला में कुल आंकड़ा 430 है व 140 एक्टिव केस हैं। बिलासपुर में कुल आंकड़ा 412 पहुंच गया है। अभी 147 एक्टिव केस हैं। कुल्लू में 359 कुल मामले हैं। एक्टिव केस 106 हैं। किन्नौर में कुल आंकड़ा 103 पहुंच गया है। अभी 33 एक्टिव केस हैं। लाहुल स्पीति में कुल आंकड़ा 8 है व एक ही एक्टिव केस है।
किस जिले में कितने ठीक, कितनों की गई जान
सोलन जिला में सबसे अधिक 1235 लोग ठीक हुए हैं। सोलन में 14 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की मृत्यु हुई है। सिरमौर में 767 ने कोरोना को मात दी है और 3 कोरोना से जंग हारें हैं। कांगड़ा में 714 ठीक हुए हैं और 10 की मृत्यु हुई है। बिलासपुर में 265 ठीक हुए हैं। बिलासपुर में अब तक किसी कोरोना पॉजिटिव ने दम नहीं तोड़ा है। चंबा में 373 कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं व चार की जान गई है। हमीरपुर में 488 रिकवर हुए हैं व पांच की मृत्यु हुई है। किन्नौर में 70 ठीक हुए हैं और कोई भी कोरोना पॉजिटिव की जान नहीं गई है। कुल्लू में 253 ने कोरोना से जंग जीती है और कोरोना मृत्यु का आंकड़ा जीरो है। लाहुल स्पीति में सात ठीक हुए हैं और किसी की भी जान नहीं गई है। मंडी में 382 रिकवर हुए हैं व 8 की जान गई है। शिमला में 281 ठीक हुए हैं व चार की जान गई है। ऊना जिला में 401 कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं व पांच की जान चली गई है।