-
Advertisement
हमीरपुर और ऊना में Corona पॉजिटिव के 10 नए मामले-जानिए ट्रेवल हिस्ट्री
हमीरपुर/ ऊना। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के 10 और मामले सामने आए हैं। इसमें 6 हमीरपुर (Hamirpur)और चार ऊना से हैं। हमीरपुर में दिल्ली से लौटा खगल का 48 वर्षीय व्यक्ति व 42 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह दोनों नेरी में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional quarantine) में थे। वहीं, कांगू का 63 वर्षीय व्यक्ति व पनसाई का 62 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह दोनों होम क्वारंटाइन में थे। इसके अलावा दांदरू का दिल्ली से लौटा 58 वर्षीय व्यक्ति और तरेटी का जालंधर से लौटा 27 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह दोनों दांदरू और तरेटी में संस्थागत क्वारंटाइन में थे।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में 110 पहुंचा ठीक होने वालों का आंकड़ा, 23 आज जीते जंग

वहीं, हमीरपुर में आज 15 कोरोना मरीज (Corona patient) ठीक भी हुए हैं। हमीरपुर में कुल आंकड़ा 107 हो गया है। साथ ही 78 एक्टिव केस हो गए हैं। अभी तक 28 लोग ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। ऊना (Una)में कोरोना पॉजिटिव पाए चारों लोग उपमंडल बंगाणा के हैं और महाराष्ट्र से लौटे हैं। इसमें एक दंपति भी शामिल हैं। ऊना जिला में कुल आंकड़ा 37 हो गया है। 18 एक्टिव केस हैं। 19 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 311 हो गया है। एक्टिव केस 196 हो गए हैं। 110 लोग ठीक हो चुके हैं व पांच की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज अब तक 15 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। इसमें कांगड़ा में चार और सोलन में एक मामला है। अभी हमीरपुर से छह और ऊना में चार मामले सामने आए हैं।


