-
Advertisement
हिमाचल में #Corona राहत- अब तक कोई मामला नहीं, किसी की नहीं गई जान-79 ठीक
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (#Corona) को लेकर राहत भरी खबर है। अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। साथ ही किसी भी कोरोना पॉजिटिव की जान नहीं गई है। वहीं, 79 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक होने में कामयाब रहे हैं। हिमाचल के 11 जिलों में अब 100 से कम एक्टिव केस हैं। हमीरपुर जिला में तो तीन ही एक्टिव केस बचे हैं। लाहुल स्पीति जिला अभी भी कोरोना फ्री की श्रेणी में शामिल है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 58,201 पहुंच गया है। अभी 396 एक्टिव केस हैं। अब तक 56,813 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 979 है। कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 97.61 और डेथ रेट 1.68 फीसदी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज #Corona के 36 मामले और 45 ठीक- Una में एक गई जान
किस जिला में आज कितने हुए ठीक
मंडी में सबसे अधिक 59 लोग कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। कांगड़ा (Kangra) में आठ, ऊना में 6, शिमला में चार और बिलासपुर में दो ठीक हुए हैं। शिमला जिला में अब तक 10,134, मंडी (Mandi) में 10,027, कांगड़ा में 8,018, सोलन में 6,660, कुल्लू (kullu) में 4,334, सिरमौर में 3,416, हमीरपुर में 2,990, चंबा में 2,903, बिलासपुर में 2,894, ऊना में 2,844, किन्नौर में 1,347 और लाहुल स्पीति में 1,246 ठीक हुए हैं। शिमला में 265, कांगड़ा में 206, मंडी में 125, कुल्लू में 83, सोलन में 73, चंबा में 52, हमीरपुर में 49, ऊना में 43, सिरमौर में 31, बिलासपुर में 24, किन्नौर में 16 और लाहुल स्पीति में 12 की अब तक जान गई है।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: आज 59 केस और 45 ठीक, एक की गई जान- 524 एक्टिव केस
जिलों में एक्टिव केस और कुल आंकड़ा
मंडी में 97, कांगड़ा में 91, ऊना में 82, शिमला (Shimla) में 34, बिलासपुर में 22, सोलन में 18, सिरमौर में 15, चंबा और कुल्लू में 12-12, किन्नौर में दस और हमीरपुर में तीन एक्टिव केस (Active Case) हैं। शिमला में कुल कोरोना का आंकड़ा 10,437, मंडी में 10,249, कांगड़ा में 8,317, सोलन में 6,751, कुल्लू में 4,431, सिरमौर में 3,462, हमीरपुर में 3,043, ऊना में 2,970, चंबा में 2,969, बिलासपुर में 2,941, किन्नौर में 1,373 और लाहुल स्पीति में 1,258 है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

