-
Advertisement
ये हैं देश के 50 सबसे उम्दा विधायक: हिमाचल के 3 MLA का नाम भी लिस्ट में, जानें- कौन हैं ये
शिमला। देशभर से 50 उम्दा विधायक चुने गए हैं। ये 50 उम्दा विधायक सर्वे करने वाली एक एजेंसी फेम इंडिया (Fame india) ने एशिया पोस्ट 50 उम्दा विधायक सर्वे 2020 के तहत चुने हैं। चुने गए सभी विधायको को 50-50 अलग अलग श्रेणियों में रखा गया है। एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर सभी 50 चयनित विधायकों की सूची अपलोड की है। जानकारी के मुताबिक समाज के लिए बेहतर करने वालों को सामने लाने और उनके प्रोत्साहन करने वाली इस संस्था का मानना है कि इससे हौसला जागता है और दायित्वबोध बढ़ता है। उनके कार्यों से जनसाधारण को समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। क्योंकि विधायक अपने-अपने राज्यों में लोकतंत्र की सबसे अहम संस्था के प्रतिनिधि होते हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के 3 विधायक भी शामिल हैं।
ये हैं हिमाचल प्रदेश से चुने गए 3 बेस्ट विधायक
क्षमतावान – सुखविंदर सिंह सुक्खू, (नादौन विधानसभा, हिमाचल प्रदेश)

कुशल प्रबंधन – प्रकाश राणा, (जोगिंद्रनगर, हिमाचल प्रदेश)

बेहतर – विशाल नेहरिया, (धर्मशाला विधानसभा , हिमाचल प्रदेश)

यह भी पढ़ें: Bilaspur अव्वल, 50 लाख का मिला पुरस्कार- दूसरे पर मंडी तो तीसरे पर रहा हमीरपुर
यहां जानें किस तरह किया गया यह सर्वे
फेम इंडिया ने उम्दा 50 विधायक चुनने के लिए स्टेक, होल्ड, ऑनलाइन और डाटा एनालिलिस का तरीका अपनाया गया है। ऑनलाइन सर्वे में कुल 1500 विधायकों का नाम सामने आया। इन नामों को स्टेक होल्ड सर्वे में डाला गया तो ऊपर के कुल 150 विधायकों को आखिरी राउंड के लिए चुना गया। इन सभी नामों को डाटा एनालिसिस के जरिए एक लिस्ट में डाला गया, जहाँ उनके कार्यों का लेखा-जोखा, उनके द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों, विधेयकों और उनकी बहस में भागीदारी आदि का गहन अध्ययन किया गया। इसके पश्चात 50 श्रेष्ठ विधायकों की सूची तैयार की गई।

