- Advertisement -
दुनिया में ऐसी कई जगह हैं जहां पर हद से ज्यादा गर्मी होती है और हद से ज्यादा ठंड। अब जबकि गर्मी सबके पसीने छुड़ा रही है तो ऐसे में आपको बताते हैं दुनिया की सबसे ठंडी जगहों (Coldest Places) के बारे में। इनके बारे में सुनकर आपको कुछ तो राहत जरूर मिलेगी और कभी मौके मिले तो। जिन स्थानों के बारे में हम बात करने वाले हैं वहां पर तापमान (Temperature) -80 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है यानी इंसानों का खून तक जमा देने वाली ठंड। चलिए विस्तार से जानिए इन जगह के बारे में –
वोस्टोक स्टेशन, अंटार्कटिका
ये दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में एक है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यहां तापमान -82 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस जगह का इस्तेमाल रूसी रिसर्च स्टेशन के रूप में किया जाता है। अंटार्कटिका में बरसात का मतलब है कि यहां बर्फ की चादर पर बर्फबारी होना। बर्फीली हवाएं भी एक कारण हैं, जिसकी वजह से तापमान इतना पहुंच जाता है।
बैरो, अलास्का
अलास्का के घनी आबादी वाले शहरों में बैरो भी आता है। ठंड में इस शहर में तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। ये शहर आलस्का के उत्तर में स्थित है, यहां पर्यटक हर साल ठंड में एक बार चक्कर लगाने जरूर आते हैं। बर्फ से ढके इस शहर का नजारा देखने लायक होता है।
ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड का इस्तेमाल ब्रिटिश रिसर्च स्टेशन के लिए किया जाता है। दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में गिना जाने वाला नॉर्थ आइस में तापमान -66 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। ये घनी आबादी वाली जगह ग्रीनलैंड के बर्फीली द्रव्यमान के बीचों-बीच स्थित है। यहां ज्यादातर तापमान बहुत ठंडा रहता है।
हार्बिन, चीन
हार्बिन, चीन एक बर्फीला शहर है, यहां आपको यूरोपीय और रूसी में कई स्मारक और किले देखने को मिल जाएंगे। इस ठंडे शहर में लाखों लोग रहते हैं और यहां का तापमान -56 डिग्री सेल्सियस पाया जाता है, कभी-कभी टेम्प्रेचर इससे भी नीचे देखने को मिलता है। पर्यटकों के लिए यहां कई आइस और स्नो फेस्टिवल्स आयोजित होते हैं, जिसकी वजह से इस शहर का आकर्षण और बढ़ जाता है।
ओटावा, कनाडा
कनाडा शहर अपनी वास्तुकला और संग्रहालयों के लिए काफी फेमस है। कनाडा का ओटावा शहर दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में शामिल है। यहां ठंड के मौसम में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप इस जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें, यहां जनवरी के महीनों में तापमान -52 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है।
युकोन, कनाडा
घनी आबादी वाला ये शहर कनाडा में मौजूद है। यहां का सुंदर नजारा और बर्फीले पहाड़ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गर्मियों में आप इस सुंदर शहर में ट्रेन से सफर कर सकते हैं और रॉकी माउंटेन पर ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान -62 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। गर्मियों में आप युकोन के नेशनल पार्क और जीवों का भी शानदार दृश्य निहार सकते हैं।
फ्रेजर, कोलोराडो
दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में गिने जाने वाले इस शहर में तापमान -51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। आपको बता दें, यहां का स्की रिजॉर्ट बेहद लोकप्रिय है और जिन लोगों को स्की करना बेहद पसंद है, उनके लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है। इस शहर की खूबसूरती बर्फ से ढकने के बाद और बढ़ जाती है। इसके अलावा फ्रेजर नदी को आप किसी भी कोने से देख सकते हैं। यहां टूरिस्ट के लिए कई मजेदार और एडवेंचर एक्टिविटीज के विकल्प मौजूद हैं।
- Advertisement -