-
Advertisement

घर में झाड़ू-पोंछा लगाते समय करेंगे ये उपाय तो दूर होंगे कई दोष
घरों में साफ-सफाई तो हर दिन होती है। कोरोना के दौर में सफाई की काफी अहमियत भी है। कहते हैं जहां पर सफाई होती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है और वातावरण सकारात्मक रहता है। सफाई से घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। इसलिए हम सभी को अपने घरों में सफाई की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज हम आप को बताने जे रहे है कि घर में सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कुछ ऐसे होते हैं जनवरी माह में पैदा हुए लोग, जानिए इनके कुछ और विशेष गुण
जब भी घर में पोंछा लगाते है, तब पानी में थोड़ा-सा नमक भी मिला लेना चाहिए। नमक मिले हुए पानी से पोंछा लगाने पर फर्श के सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होंगे। साथ ही, घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाएगी।
घर का वातावरण पवित्र होगा और जिन घरों में पवित्रता रहती है, वहां लक्ष्मी का आगमन होता है। पुरानी मान्यता है कि गुरुवार को घर में पोंछा न लगाएं ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती है। शेष सभी दिनों में पोंछा लगाना चाहिए।
खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें।
भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए। दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।
रात को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए इससे हानि होती है।
घर में झाडू लक्ष्मी जी का सूचक है क्योंकि यह दरिद्रता को घर से बाहर निकालता है। इससे घर में सुख- समृद्धि व धन-दौलत आती है।नए घर में प्रवेश करने से पूर्व नया झाडू घर में लाना शुभ होता है और पुराना झाड़ू ले जाना अशुभ होता है।
झाडू के ऊपर पांव नहीं रखना चाहिए इससे लक्ष्मी का निरादर होता है। घर का कोई छोटा बच्चा अचानक घर में झाडू लगाने लगे तो उसे घर में किसी अनचाहे मेहमान के आने का संकेत समझें। सूर्यास्त के उपरांत घर में झाडू न लगाएं।
वास्तु के अनुसार जो लोग झाड़ू के लिए एक नियत स्थान बनाने की बजाय कहीं भी रख देते हैं, उनके घर में धन का आगमन प्रभावित होता है। इससे आयऔर व्यय में असंतुलन बना रहता है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गाय या अन्य किसी भी जानवर को झाड़ू से मार कर घर से न भगाएं इससे महालक्ष्मी आपके घर से रूष्ट होकर चली जाती है।