-
Advertisement
हिमाचल: ताला तोड़ घर में घुसे चोर, जब कुछ नहीं मिला तो लगा दी आग
Last Updated on December 26, 2021 by saroj patrwal
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक घर में चोरों (Thieves) ने ही आग (Fire) लगा दी। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में चोर चोरी के इरादे से घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे, लेकिन अंदर कुछ भी ना मिलने के कारण जाते जाते घर को आग लगा गए। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। यह आग नगर परिषद कांगड़ा (Kangra) के वार्ड नंबर छह में एक घर में लगी थी। बताया जा रहा है कि इस घर के लोग दुसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं, जिसके चलते यह घर खाली था। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: एसपी हमीरपुर की नाक के नीचे से चोर तीसरी बार कर गए हाथ साफ
मिली जानकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग (Fire Brigade Department) के कर्मचारी जैसे घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है आग लगने से पहले यहां पर कोई चोरी के उद्देश्य से पहुंचा था और जाते जाते आग लगा गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना बीती आधी रात करीब 2:45 बजे कांगड़ा फायर स्टेशन को दी गई। कांगड़ा अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में दमकल की गाड़ियां डूंगा बाजार के पास तो पहुंच गई, लेकिन आगे सड़क ना होने के कारण अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पैदल ही घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से करीब एक घंटे की कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, अतिरिक्त थाना प्रभारी जसवीर ठाकुर ने बताया कांगड़ा पुलिस की टीम भी सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची। यह मकान सुनील कुमार शर्मा पुत्र रतन चंद शर्मा का है, जो अब यहां से शिफ्ट होकर पालमपुर व कांगड़ा के वीरता में रह रहे हैं। आग कैसे लगी पुलिस जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…