-
Advertisement
हिमाचल: अलग अलग घटना में दो लोगों की हुई मौत, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
ऊना। प्रदेश के जिला ऊना में दो लोगों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत होने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामला उपमंडल गगरेट का है, जहां एक व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति अंब के गांव कुठेड़ा खैरला में बिजली विभाग कार्यालय में बतौर होम गार्ड सेवाएं दे रहा था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पेड़ से लटका मिला व्यक्ति, घास काटते खाई में गिरा शख्स; दोनों की गई जान
जानकारी के अनुसार व्यक्ति सतीश कुमार (44) पुत्र जगन्नाथ मंगलवार को एक दिन की छुट्टी पर अपने घर घनारी आया हुआ था। इसी बीच सतीश की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: अनजाने में जेई ने निगली जहरीली चीज, अस्पताल में निकले प्राण
वहीं, आईएसबीटी ऊना में एक महिला की गिरने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान हरविंदर कौर (49) पत्नी स्वर्गीय स्वर्ण सिंह निवासी अटी तहसील फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। हरविंद्र कौर बुधवार दोपहर आईएसबीटी ऊना में थी। इसी दौरान महिला का पैर डिवाइडर से टकरा गया और वह नीचे गिर गई। हादसे में घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


