-
Advertisement

60 फीट लंबा लोहे का पुल चुरा ले गए शातिर, जेसीबी व गैस कटर लेकर आए थे शातिर
पैसे, गहने या फिर सामान चोरी करने की खबर तो आप ने कहीं ना कहीं सुनी होगी पर क्या कभी पुल काट कर चोरी करने की खबर सुनी है। अगर नहीं तो हम आप को बताते हैं ये मामले हमारे देश के बिहार का है। बिहार के रोहतास से चोर 60 फीट लंबे लोहे के पुल को काटकर चुरा ले गए और प्रशासन को भनक तब लगी जब ग्रामीणों ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर अरशद कमाल शम्सी का कहना है कि गांव वालों ने बताया कि जो लोग लोहे के पुल को काट रहे थे, उन्होंने खुद के बारे में मैकेनिकल विभाग का कर्मचारी बताया। इसीलिए किसी को शक नहीं हुआ। चोरों ने लोहे के पुल को काटने के लिए गैस कटर, जेसीबी का इस्तेमाल किया था।
यह भी पढ़ें- बच्चे ने मछली पकड़ने का ऐसा लगाया जुगाड़, इंप्रेस हुए आनंद महिंद्रा ने शेयर की वीडियो
ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो उन्हें लगा कि जो लोग पुल को काटने का काम कर रहे हैं वो किसी विभाग से होंगे। पूछने पर वे लोग बताते भी थे कि उनका संबंध मैकेनिकल डिपार्टमेंट से हैं। लेकिन कहीं न कहीं शक होता था। जब तक लोगों को लगा कि जो लोग पुल काटने का काम कर रहे हैं वो किसी सरकारी विभाग से नहीं है तब तक वो अपना काम कर चुके थे। पुल के कटने के बाद लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी और उसके बाद पता चला कि लंबे लोहे के पुल काटने वाले चोर थे। सिंचाई विभाग का कहना है कि उन लोगों को गांव वालों से ही जानकारी हुई कि 60 फीट लंबे लोहे के पुल को काट लिया गया है। मौके पर जाने के बाद लोहे के पुल गायब था। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है और पुलिस जांच कर रही है। जब यह पूछा गया कि इसमें किसका हाथ हो सकता है। तो विभाग ने कहा कि इस संबंध में जांच कराई जा रही है और उसके बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।