-
Advertisement
हिमाचल: चोरों ने दिन दिहाड़े घर में की चोरी, गहनों और नगदी पर किया हाथ साफ
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक घर में दिन दिहाड़े चोरी (Theft) की घटना सामने आई है। घटना पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत बाथू में हुई है। चोरों (Thieves) ने घर से डेढ़ लाख रुपये के गहने व करीब 13 हजार रुपये की नगदी चुराई है। पुलिस ने शिकायत (Complaint) के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Himachal : बिजली चोरी करता पकड़ा गया व्यक्ति, विभाग ने लगाया 1 लाख जुर्माना
पुलिस को दी शिकायत में ओमपाल निवासी बाथू ने बताया की शुक्रवार दोपहर पत्नी पास के मंदिर में गई हुई थी। जब पत्नी घर पहुंची, तो पाया कि पेटी व अलमारी खुली हुई थी ओर अलमारी में रखे गहने व नगदी गायब थे। ओमपाल ने बताया कि घर से करीब डेढ़ लाख के गहने और 13500 नकदी गायब है। मामले की सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

