-
Advertisement

आज रखा जाएगा हरियाली तीज का व्रत, पार्वती माता को अर्पित करें ये चीजें
Last Updated on August 19, 2023 by sintu kumar
हिंदू धर्म में हर देवी-देवता के लिए व्रत रखने का महत्व है। आज हरियाली तीज (Hariyali Teej) का व्रत है। ये व्रत सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। हरियाली तीज का व्रत रखने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं।
हरियाली तीज के दिन महिलाएं पूर्व निश्चित किसी एक जगह पर एकत्र होकर सावन के गीत गाकर आनंद मनाएंगी, नाचेंगी और झूला भी झूलेंगी। हालांकि, आज महिलाओं को व्रत धारण करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। हरियाली तीज व्रत हरे रंग का प्रतीक भी है। हरा रंग हरियाली खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

बताया जाता है कि यह रंग भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती को बहुत ही प्रिय होता है। इसलिए महिलाओं इस व्रत के दौरान हरे रंग के कपड़े, हरे रंग की चूड़ियां (Bangles) और हरे रंग की ही बिंदी लगानी चाहिए। मान्यता है कि आज के दिन ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है।
पावर्ती माता को अर्पित करें ये चीजें
आज के दिन माता पार्वती (Goddess Parvati) को श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ानी चाहिए। आज पूजा के वक्त माता पार्वती को मेहंदी, कुमकुम, चुनरी, सिंदूर, फूल, माला आदि श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ानी चाहिए। आज के व्रत को निर्जला के रूप में मनाया जाता है। इसका अर्थ ये हुआ कि आज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं कुछ खाती-पीती नहीं हैं।
इस बात का रखें ध्यान
हरियाली तीज के व्रत के दौरान किसी को मन, कर्म और वचन से ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए और ना ही किसी को अपशब्द बोलकर उसका दिल दुखाना चाहिए। आज व्रत के दौरान सभी महिलाओं को कथा भी सुननी चाहिए। हरियाली तीज का व्रत पूरे विधि-विधान से करना चाहिए तभी इसका पूरा फल मिलता है।