-
Advertisement
ये है दुनिया का सबसे महंगा Guitar, इसकी कीमत में खरीद सकते हैं तीन छोटे जहाज
दुनिया में महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती चीजें मिल जाती हैं, बस लोगों के शौक पर निर्भर करता है। कई चीजें इतनी महंगी होती हैं जिनकी कीमत (Cost) सभी को हैरान कर देती है। आमतौर पर आलीशान घर और कारों की कीमत करोड़ों में होती है, लेकिन जरा सोचिए अगर गिटार भी करोड़ों में बिकने लगे तो। आज हम आपको एक ऐसे गिटार (Guitar) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत सुनते ही आपके होश उड़ जाएंगे। यह दुनिया का सबसे महंगा गिटार है, जिसकी कीमत इतनी है कि उसमें आप चाहें तो 2-3 छोटे हवाई जहाज खरीद सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
यह गिटार अमेरिकी सिंगर और दुनिया के मशहूर गिटारिस्ट कर्ट कोबेन (Guitarist Kurt Cobain) का है। पांच अप्रैल 1994 को कोबेन की मौत हो गई थी। हाल ही में उनके गिटार की नीलामी की गई, जिसमें वो करीब छह लाख डॉलर यानी 45 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में बिका। मार्टिन डी-18ई अकूस्टिक मॉडल के इस गिटार की नीलामी की शुरुआत 10 लाख डॉलर यानी करीब सात करोड़ 56 लाख रुपये से हुई थी, जो करीब 45 करोड़ 38 लाख रुपये पर जाकर रुकी। इसी के साथ यह दुनिया का सबसे महंगा गिटार बन गया। इसे ऑस्ट्रेलिया की रोड्स माइक्रोफोन कंपनी के मालिक पीटर फ्रीडमैन ने खरीदा है।
अपनी मौत से करीब पांच महीने पहले यानी 18 नवंबर, 1993 को कर्ट कोबेन ने एमटीवी के एक लाइव प्रोग्राम में इसी गिटार के साथ परफॉर्म (Perform) किया था। उनके इस परफॉर्मेंस का वीडियो यूट्यूब पर आज भी मौजूद है। वीडियो को अब तक 30 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोबेन ने मार्टिन डी-18ई अकूस्टिक मॉडल के इस गिटार को पांच डॉलर में खरीदा था। कहा जाता है कि इस मॉडल के सिर्फ 302 गिटार ही दुनियाभर में मौजूद हैं। कोबेन ने गिटार खरीदने के बाद उसमें कुछ बदलाव भी कराए थे, क्योंकि वो बाएं हाथ से बजाते थे। इस बदलाव की वजह से ही गिटार बेहद ही खास बन गया था।