-
Advertisement
इस बार इन तीन राशियों के लिए बेहतर खास रहने वाला है रक्षाबंधन
Last Updated on August 28, 2023 by sintu kumar
भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के मन में बड़ा कन्फ्यूजन है। भद्रा होने की वजह है इस बार 30 और 31 अगस्त को राखी पर्व मनाया जाएगा।
30 अगस्त को भद्रा का साया रहने के कारण इस दिन राखी बांधना शुभ नहीं है। बेहतर होगा कि 31 अगस्त की सुबह जल्दी राखी का पर्व मनाएं। इस बार रक्षाबंधन के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियां विशेष रहने वाली हैं। 200 साल के बाद बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से कुछ सौभाग्यशाली राशियों पर गुरु और शनि देव की कृपा रहेगी।
गौरतलब है कि रक्षाबंधन के समय पर शनि देव और देव गुरु बृहस्पति ग्रह अपनी स्वराशि में वक्री अवस्था में मौजूद रहेंगे और ऐसा 200 सालों के बाद होने जा रहा है। वहीं 24 वर्षों के बाद राखी पर रवि योग, बुधादित्य योग और शतभिषा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। आइये जानते हैं रक्षाबंधन पर बन रहा दुर्लभ व अद्भुत संयोग किन 3 राशियों के लिए सबसे ज्यादा लकी रहने वाला है।
यह भी पढ़े:रक्षाबंधन पर करेंगे ये उपाय तो घर पर आएंगी खुशहाली, परेशानियां होंगी दूर
मिथुन राशि: रक्षाबंधन का त्योहार मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने की उम्मीद है। इस दिन बन रहे दुर्लभ संयोग का प्रभाव अगले एक महीने तक रहेगा और इसका लाभ भी कमाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आय बढ़ने से आप बचत करने में सफल रहेंगे। इस राशि के सिंगल जातकों को विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए भी रक्षाबंधन के दिन बन रहा दुर्लभ संयोग लाभकारी रहने वाला है। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा मिलेगी तो वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा। निवेश के लिए ये समय उत्तम रहेगा। वहीं पूर्व में किये निवेश से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।
धनु राशि: रक्षाबंधन का त्योहार धनु राशि के जातकों के जीवन में शुभता लेकर आएगा। इस दिन बनने वाले शुभ योग आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। पूर्व में अटके हुए पेचीदा काम भी चुटकी बजाकर पूरे हो जायेंगे। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस अवधि में आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। लोगों के बीच आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का सही रिजल्ट मिलने वाला है।