-
Advertisement
24 हजार साल सोने के बाद जिंदा जाग गया यह अनोखा जीव
इस सृष्टि में कुछ अजब-गजब (amazing) जीव रहते हैं। यदि हम विस्तार से अध्ययन (Study) करें तो हम हैरान हो जाएंगे कि क्या संसार में ऐसे जीव भी रहते हैं। ऐसा ही वाकया साइबेरिया में घटित हुआ है। यहां साइबेरिया की बर्फ में एक जीव 24 हजार वर्ष सोने के बाद उठा है। इस बारे में विज्ञानिकों (Scientists) की राय है कि इस प्रकार का जीव ज्यादातर पानी वाले वातावरण (Atmosphere) में ही जिंदा रह सकता है। वहीं इसमें खुद को बचाए रखने की क्षमता भी कमाल की होती है। जानकारी के अनुसार इस अतिसूक्ष्म जीव को रूस के वैज्ञानिकों ने आर्कटिक से सटे साइबेरिया (Siberia) के बर्फीले इलाके में जमी हुई मिट्टी से ढूंढ़ निकाला है। इसको निकालने के लिए विज्ञानिकों ने ड्रिलिंग रिग का प्रयोग किया। इसको साइबेरिया की बेहद बर्फीली मिट्टी में से निकाला गया है।
यह भी पढ़ें:मलबे में दफन होगा ब्रिटिश कालीन रिवोली सिनेमा हॉल, शेष रहेंगी अब सुनहरी यादें
वहीं मिट्टियों पर शोध करने वाले रूस के रिसर्चर स्टास मलाविन ने कहाए कि हमारी रिपोर्ट इस बात का पुख्ता सबूत है कि कई कोशिकाओं वाले जीव गुप्तनजीविता की अवस्था में हजारों.लाखों साल तक जिंदा रह सकते हैं। इससे पहले आए रिसर्च में बताया गया था कि ये सूक्ष्मजीव जमी हुई अवस्था में 10 साल तक जिंदा रह सकते हैं।
स्टास मलाविन रूस के पुश्चिनो साइंटिफिक सेंटर फॉर बायलोजिकल रिसर्च की सॉइल क्रायोलॉजी लेबोरेटरी में रिसर्चर हैं। रूस के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि रेडियो कार्बन (Radiocarbon) की मदद से इस बात का पता लगाया गया कि यह जीव 24 हजार साल से जिंदा है। साइबेरिया इलाके के जिस स्थान पर इस जीव को खोजा गया है वह सारा साल ही बर्फ से ढंका रहता है। यह रिसर्च जर्नल करंट बायोलॉजी में सोमवार को प्रकाशित हुई है। बता दें कि इससे पहले भी साइबेरिया में प्रचीन जीवन की खोज हो चुकी है। अब साइबेरिया की बर्फ धीरे.धीरे पिघल रही है और प्राचीन जीवों के अवशेष मिलते जा रहे हैं। इस पूरे इलाके में हजारों साल से बर्फ में दबे जीवाश्म लगातार मिलते रहते हैं।