-
Advertisement
#HPSSC: इन तीन पोस्ट कोड के लिए आवेदन करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट (Junior Office Assistant Account) पोस्ट कोड 815, टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (Technical Superintendent) पोस्ट कोड 809 व प्लांट ऑपरेटर (पोस्ट कोड 811) के लिए आवेदन करने वाले 52 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पर तलवार लटक गई है। इन अभ्यर्थियों ने हिमाचल के किसी स्कूल या संस्थान से 10वीं व 12वीं पास प्रमाण पत्र या हिमाचली बोनाफाइड जमा नहीं करवाए हैं। इनमें टेक्निकल सुपरिटेंडेंट पोस्ट कोड 809 के 6, प्लांट ऑपरेटर पोस्ट कोड 811 के 9 व जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट पोस्ट कोड 815 के 37 अभ्यर्थी शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों को आयोग ने उक्त प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। आयोग की ईमेल [email protected]. पर प्रमाण पत्र भेजे जा सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय में प्रमाण पत्र जमा करवाने में असमर्थ रहता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है।
यह भी पढ़ें: IHBT, पालमपुर में 31 प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर- II एवं अन्य पदों पर निकली वैकेंसी; जल्द करें अप्लाई

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



