-
Advertisement
#Shimla: चौपाल में आग का तांडव, एक हजार सेब के पौधे झुलसे, दर्जनों सूखे घास के ढेर राख
नेरवा। हिमाचल के शिमला (Shimla) के तहत उपमंडल चौपाल में किसी शरारती तत्व ने सेब के बागीचे और घासनियों में आग लगा दी। दोपहर के समय लगी इस आग ने खूब तांडव मचाया। यह आग तहसील नेरवा की ग्राम पंचायत पुजारली के कीरी गांव में लगाई गई थी। इस आग (Fire) ने सेब के लगभग एक हजार पौधों और घासनियों में लोगों द्वारा काट कर रखा सूखा घास जलाकर राख कर दिया। आगजनी से प्रभावितों को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रभावितों ने इसकी शिकायत (Complaint) नेरवा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके का जायजा लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Kullu: लगघाटी के पवनग गांव में ढ़ाई मंजिला मकान में भड़की Fire
मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात शरारती तत्त्व ने कीरी के समीप सूखे घास से भरी किसी घासणी में आग लगा दी। दिन के समय हवा चलने पर यह आग बेकाबू हो गई और चारों तरफ घासनियों और सेब के बागीचों में फैल गई। हालांकि ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू हो चुकी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक यह आग सेब के 15 से 20 साल पुराने करीब एक हजार पौधों (Apple Tree) एवं दर्जनों टोली ((सूखे घास के ढेर) को जला कर राख कर चुकी थी। इस आगजनी की घटना में कीरी निवासी सुरेंद्र ठाकुर के 250, सुमित्रा के 250, रणजीत सिंह के 150, सरला, निर्मला व जतिंदर सिंह के सौ-सौ फलदार सेब के पौधे बुरी तरह झुलस गए है, जिनमें भविष्य में फल लगना तो दूर की बात है इन पौधों का हरा होना भी नामुमकिन बताया जा रहा है। इसी तरह से घासनियों में काटने के लिए तैयार एवं काट कर रखा गया दर्जनों टोली घास (सूखे घास के ढेर) भी इस आगजनी की भेंट चढ़ गया है। लोगों ने पूरे का पूरा घास अभी काट कर सुखाने के लिए घासनियों में ही रखा था। घास के जल जाने से प्रभावित लोगों के समक्ष अब पशुओं के चारे की भी भयंकर समस्या खड़ी हो गई है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके लिए पशुओं के चारे की शीघ्र व्यवस्था करवाई जाए, अन्यथा उनके पशु भूख से दम तोड़ देंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


