-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा जिला में तीन की मृत्यु, दो ऊना के निवासी
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में आज तीन कोरोना पाॅजिटिव (Corona Positive) की मृत्यु हुई है। इसमें दो ऊना निवासी शामिल हैं। इन्हें ऊना से डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल टांडा कांगड़ा रेफर किया गया था। दौलतपुर कांगड़ा (Kangra) निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल काॅलेज में मृत्यु हुई है। बुजुर्ग को आज ही सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुजुर्ग टाइप टू मधुमेह आदि बीमारियों से ग्रस्त था। आज सुबह बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली। मंधवारा घनारी जिला ऊना की 45 वर्षीय महिला ने भी मेडिकल काॅलेज टांडा (Medical College Tanda) में दम तोड़ा है। महिला को 21 सितंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। महिला गई बीमारियों से ग्रस्त थी। आज सुबह करीब पौने छह बजे महिला ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: रोहडू से Congress के विधायक मोहनलाल ब्राक्टा तक पहुंचा Corona, बोले- चिंता की बात नहीं
घनारी तहसील अंब ऊना की 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को डीसीएचसी में 25 सितंबर को भर्ती करवाया गया था। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी और टाइप टू मधुमेह से पीड़ित थी। आज सुबह करीब दस बजे महिला की मौत हो गई। वहीं कांगड़ा (Kangra) जिला में दस मामले सामने आए हैं। इसमें भरमाड़ की 52 वर्षीय महिला, कांगू घेरा सरकाघाट मंडी का 70 वर्षीय बुजुर्ग, नादौन हमीरपुर का 55 वर्षीय व्यक्ति, देहरा तहसील की 80 वर्षीय महिला, एमएच योल की 36 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक, बनोरी इंदौरा का 82 वर्षीय बुजुर्ग, सुक्कड़ नूरपुर का 62 वर्षीय व्यक्ति, बंगाणा ऊना का 55 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर कांगड़ा का 10 वर्षीय बच्चा संक्रमित पाए गए हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
