हिमाचल: 400 फीट गहरी खाई में गिरी जीप, तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

प्रशासन ने 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की

हिमाचल: 400 फीट गहरी खाई में गिरी जीप, तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

- Advertisement -

राजगढ़। हिमाचल (Himachal) के सिरमौर जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। यशवंतनगर-नेरीपुल सड़क के शलेच कैंची के समीप एक पिकअप जीप गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जीप में सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने इस मामले की पुष्टि की है। मामले पर जानकारी देते हुए एएसआई अमित राजटा ने कहा कि यशवंतनगर की ओर से आ रही एक पिकअप (एचपी16B-9275) बुधवार सुबह करीब 8 बजे शलेच कैंची के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, PGI रेफर

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। एएसआई अमित राजटा ने बताया कि जीप करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में तीन व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान यशपाल (28) गांव मुंडु तहसील ठियोग, संदीप कुमार (28) जिला शिमला और खजान सिंह (48) कमरऊ जिला सिरमौर के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया। जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। एसडीएम राजगढ़ सुरेन्द्र मोहन ने बताया कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों को दस-दस हजार की राशि फौरी राहत में उपलब्ध करवाई गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | latest hp news | हिमाचल सड़क हादसा | himachal abhi abhi news | Himachal headlines in Hindi | Himachal local news | हिमाचल प्रदेश | himachal news abhi abhi | सड़क हादसा | तीन मौत | हिमाचल | राजगढ़ सड़क हादसा | हिमाचल पुलिस | जीप खाई में गिरी | himachal abhi abhi | Himachal News | Himachal Pradesh News in Hindi | Latest Himachal News | latest himachal news in hindi | Himachal Breaking News | हिमाचल प्रदेश न्यूज
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है