-
Advertisement
शिमला में बारिश का कहर: पेड़ गिरने से तीन गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद
Himachal Weather: हिमाचल की राजधानी शिमला में मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं और झमाझम बारिश हो रही है। तेज बारिश के बीच आईएसबीटी और टूटीकंडी बाइफरकेशन पर एक बड़ा पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ के नीचे आने से सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत यह रही कि कोई राहगीर और वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने के बाद बाहरी राज्योंके लिए जाने वाली बसें भी लेट हुई और हाईवे वाहनों के लिए पूरी तरह बंद हो गया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। इससे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय प्रशासन मौके पर पेड़ को हटाने में जुटा हुआ है। शिमला में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम में फिर से ठंडक लौट आई है। लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य आगामी 8 मई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है।
शिमला में आज जम कर बादल बरसे हैं। इसी बीच न्यू बस स्टैंड और टूटीकंडी के बीच पेड़ गिरने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। ये सड़क पूरी तरह से आवाजाही के लिए बंद हो गई है….#Himachal #Shimla #weather #busstand #tutikandi #Roadblocked #tree pic.twitter.com/c4KUtfHB78
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) May 2, 2025
संजू चौधरी

