-
Advertisement
हेल्थ चेकअप के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा दिल्ली पहुंचे
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) हेल्थ चेकअप (Health Checkup) के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। दलाई लामा का ये रूटीन चेकअप है। वह आज सुबह ही कांगड़ा हवाई अड्डे से 10 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हुए थे। तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा चेकअप के बाद वापस (McLeodganj) मैक्लोडगंज लौट आएंगे। निर्वासन में आने के बाद से तिब्बती धर्मगुरु (Tibetan Religious Guru) मैक्लोडगंज में रहते हैं। यही पर उनका अस्थायी निवास स्थान है। यही से निर्वासित तिब्बती सरकार (Tibetan Government in Exile) भी चलती है।

