-
Advertisement
दिवाली की चमक से दूर रहेंगे #Dalailama ,30 तक पैलेस में ही रहेंगे बंद
मैक्लोडगंज। निर्वासन में रहते हुए ये पहली मर्तबा है कि तिब्बती धर्मगुरु (Tibetan Religious Guru) दलाई लामा अकेले पैलेस में रहेंगे। यानी आज दिवाली पर वह किसी से नहीं मिलेंगे। हालांकि,दिवाली हिंदूओं का त्योहार है,लेकिन निर्वासन के इतने वर्षों में तिब्बती धर्मगुरू इस दिन प्रशासनिक स्तर पर मिठाई ग्रहण किया करते आते रहे हैं। लेकिन ये पहली मर्तबा है कि दलाई लामा इस दिवाली पर अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित आवास पर अंदर ही रहेंगे,किसी से नहीं मिलेंगे। चूंकि,शुक्रवार शाम इस बात का फैसला हुआ है कि दलाई लामा अब 30 नवंबर तक अपने पैलेस में ही बंद रहेंगे। पहले इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि दलाई लामा (The Dalai Lama) 15 नवंबर तक पैलेस से बाहर हल्की मूवमेंट कर सकेंगे। लेकिन कोविड-19 के चल रहे प्रकोप के चलते दलाई लामा के निजी आॅफिस के सचिव स्तर की हुई बैठक में तय हुआ है कि दलाई लामा 30 तक पैलेस के भीतर ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें: शांता कुमार ने #PM_Modi को लिखी पाती – #Dalai_Lama को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग

तिब्बती धर्मगुरू मार्च माह के शुरूआत से ही मैक्लोडगंज स्थित अपने अस्थायी निवास स्थान पर हैं। कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के बीच फरवरी माह में ही दलाई लामा से मिलने पर पाबंदी लगनी शुरू हो गई थी। उस वक्त से लेकर दलाई लामा मैक्लोडगंज में ही हैं। उनसे मिलने की किसी को अनुमति नहीं है। उनकी सेवा में 18 लोग तैनात हैं,वह भी वहीं पर रहते हैं। इसके अलावा ना ही तो वहां कोई आ सकता है ना ही बाहर जा सकता है। सात माह बीत जाने के बाद इस बात की तैयारी होने लगी थी कि 85 वर्षीय दलाई लामा को अपने ही परिसर में हल्की-फुल्की मूवमेंट शुरू हो जाए, इसके लिए 13 नवंबर को मैक्लोडगंज में ही डॉक्टरों (Doctor) के एक पैनल के साथ दलाई लामा के निजी ऑफिस के अधिकारियों की लंबी वार्ता हुई। उसी दौरान ये तय हुआ है कि दलाई लामा की उम्र को ध्यान में रखते हुए अभी इस निर्णय को लंबित रखा जाए। इसके लिए तय हुआ है कि 30 नवंबर को एक बार फिर से सभी बैठकर पहले चर्चा करेंगे, उसके बाद ही कोई भी निर्णय लेंगे।



