-
Advertisement
तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड, जानें किस कैटेगरी में मिला ये प्रतिष्ठित पुरस्कार –
Dalai Lama gets Grammy Awards 2026: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में 90 साल की उम्र में दलाई लामा को अपने एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उनके एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ को इस खास कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था जहां उन्हें उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही, वह के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ पहली बार अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए। यह प्रतिष्ठित समारोह रविवार 1 फरवरी को आयोजित हुआ, जहां आध्यात्मिकता और पॉप कल्चर का एक अनोखा और अर्थपूर्ण संगम देखने को मिला।
His Holiness the Dalai Lama Receives Grammy Recognition Highlighting Universal Responsibility and Compassion
Grammy Award Best Audiobook Narration – Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama.
I receive this recognition with gratitude and humility. I don’t see… pic.twitter.com/YhK5zlyhem
— Dalai Lama (@DalaiLama) February 2, 2026
इस सम्मान को स्वीकार करते हुए दलाई लामा ने कहा कि यह अवॉर्ड उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि दुनिया में शांति और करुणा के संदेश का सम्मान है। उन्होंने इसे कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार किया, और इसे किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के तौर पर नहीं देखा।यह हमारी साझा वैश्विक जिम्मेदारी की पहचान है। दुनिया के सभी 8 अरब लोगों की सामूहिक भलाई के लिए शांति, करुणा, पर्यावरण की देखभाल और ‘मानवता की एकता’ की समझ होना बेहद जरूरी है।धर्मगुरु ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रैमी जैसा मंच इन विचारों और संदेशों को दुनिया भर में और अधिक व्यापक रूप से फैलाने में सहायक होगा।
करुणा और आपसी सद्भाव के वैश्विक प्रतीक
दलाई लामा सिर्फ एक धार्मिक गुरु ही नहीं हैं, बल्कि वे शांति, अहिंसा, करुणा और आपसी सद्भाव के वैश्विक प्रतीक भी हैं। साल 1989 में उन्हें तिब्बत के मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से उठाने और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह बहुत बड़ा सम्मान है।
पंकज शर्मा
